Breaking News

गाजीपुर: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर DALIMSS SUNBEAM SCHOOL गांधीनगर में जादूगर आदित्य रैना ने बिखेरा जादू

गाजीपुर। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, गांधीनगर, गाजीपुर में बच्चों के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए एक विशेष जादू शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल के प्रसिद्ध जादूगर आदित्य रैना ने अपनी अद्भुत जादुई कलाओं से बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जादूगर आदित्य रैना के स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय की ओर से हर्ष राय ने उनका स्वागत किया तथा सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं। जादूगर आदित्य रैना ने अपने अनोखे और रोमांचक जादुई करतबों से बच्चों को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने रुमाल से कबूतर बनाना, जले हुए कागज से गुलाब का फूल निकालना, मुँह से रंग-बिरंगे रिबन निकालना, खाली डिब्बे से खरगोश निकालना तथा बच्चे के कान से गेंद और दूध निकालने जैसे अनेक अद्भुत जादू दिखाए। प्रत्येक करतब पर बच्चों की तालियों और उत्साह ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के लिए की गई यह एक अनूठी पहल रही। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित यह विशेष जादू शो बच्चों के लिए मनोरंजन, रोमांच और खुशियों से भरा एक यादगार उपहार साबित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन और आनंद के कुछ यादगार पल प्रदान करना था। इस अनूठे आयोजन ने बाल दिवस के उत्सव को और भी खास बना दिया।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: जाम के झाम से सैदपुरवासी बेहाल  

गाजीपुर। सैदपुर में आए दिन जाम की समस्या दिनचर्या की तरह हो गई है इस …