Breaking News

सीएम योगी ने 25 लाख टैबलेट वितरण का किया शुभारंभ, कहा- युवाओं में है बजरंग बली की ताकत  

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश सबसे युवा है और इस पर भी उत्तर प्रदेश सबसे युवा प्रदेश है। युवा मतलब शक्ति। आप सब अभी 15 से 35 वर्ष की उम्र के बीच हैं। आप सबमें बजरंग बली की ताकत है। ये वो दौर है जब असंभव जैसा शब्द आपके शब्दकोश में नहीं है। जब महारानी लक्ष्मीबाई ने ब्रिटिश हुकूमत से लड़ाई लड़ी थी तब उनकी उम्र केवल 26 साल थी। महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को 26 वर्ष की उम्र में दो बार आजीवन कारावास की सजा हुई थी और जब महाराणा प्रताप ने अकबर से पहली बार युद्ध लड़ा था। उस समय उनकी उम्र मात्र 27 साल की थी। स्वामी विवेकानंद ने वैश्विक मंच पर भारत को एक नई पहचान दी।

Image 1

Check Also

शाहफैज स्‍कूल गाजीपुर में बाल दिवस पर उमंग और उल्लास की धूम, खेल महोत्सव का भव्य समापन

गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में बाल दिवस के अवसर पर तीन दिनों से …