Breaking News

गाजीपुर: दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है बच्‍चों की मुस्‍कान- डा. स्‍वतंत्र सिंह

गाजीपुर। गाजीपुर मेडिकल कालेज के असिस्‍टेंट प्रोफेसर डा. स्‍वतंत्र सिंह ने बाल दिवस के अवसर पर रोटरेक्‍ट क्‍लब गंगा की सेवा पहल को आगे बढ़ाते हुए मां कवलपति हॉस्पिटल शास्‍त्रीनगर में आये नन्‍हू-मुन्हे बच्‍चों में चॉकलेट वितरित किया और उनके साथ खुशियां साझा की। डा. स्‍वतंत्र सिंह ने कहा कि बच्‍चों की मुस्‍कान ही सबसे बड़ी खुशी है। हमारा प्रयास है कि हर बच्‍चे को प्‍यार, सम्‍मान और बेहतर भविष्‍य के लिए प्रोत्‍साहन मिले क्‍योंकि बचपन की सबसे बड़ी दौलत है मुस्‍कान और प्‍यार। इस अवसर पर संतोष वर्मा, विशाल, धीरज, रजा और शुभ आदि लोग उपस्थित थे।

Image 1

Check Also

शाहफैज स्‍कूल गाजीपुर में बाल दिवस पर उमंग और उल्लास की धूम, खेल महोत्सव का भव्य समापन

गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में बाल दिवस के अवसर पर तीन दिनों से …