Breaking News

अमृतसर-बरौनी-अमृतसर वाया वाराणसी,गाजीपुर सिटी, साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहार पर दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04668/04667 अमृतसर-बरौनी-अमृतसर वाया वाराणसी,गाजीपुर सिटी, साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन अमृतसर से 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा बरौनी से 06 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 09 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। गाड़ी संख्या 04668 अमृतसर-बरौनी साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को अमृतसर से 20.10 बजे प्रस्थान कर ब्यास से 20.42 बजे, जलंधर सिटी से 21.20 बजे, फगवाड़ा से 21.40 बजे, ढंडारी कलां से 22.40 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैंट से 00.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.20 बजे, सहारनपुर से 02.20 बजे, मुरादाबाद से 05.35 बजे, बरेली से 06.54 बजे, शाहजहाँपुर से 08.00 बजे, हरदोई से 08.55 बजे, आलमनगर से 10.40 बजे, रायबरेली से 12.35 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 14.10 बजे, वाराणसी से 17.00 बजे, औंड़िहार से 17.47 बजे, गाजीपुर सिटी से 18.40 बजे, बलिया से 19.35 बजे, छपरा से 21.10 बजे, सोनपुर से 22.30 बजे, हाजीपुर से 22.45 बजे तथा शाहपुर पटोरी से 23.45 छूटकर तीसरे दिन बरौनी 02.10 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या  04667 बरौनी-अमृतसर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 06 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से 05.05 बजे प्रस्थान कर शाहपुर पटोरी से 06.07 बजे, हाजीपुर से 08.00 बजे, सोनपुर से 08.12 बजे, छपरा से 10.25 बजे, बलिया से 11.35 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.45 बजे, औंड़िहार से 13.40 बजे, वाराणसी जं. से 15.15 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 17.30 बजे, रायबरेली से 19.15 बजे, आलमनगर से 21.40 बजे, हरदोई से 23.02 बजे, शाहजहाँपुर से 23.59 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.55 बजे, मुरादाबाद से 02.50 बजे सहारनपुर से 07.00 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 07.32 बजे, अम्बाला कैंट से 09.00 बजे, ढंडारी कलां से 10.40 बजे, फगवाड़ा से 11.25 बजे, जलंधर सिटी से 11.55 बजे तथा ब्यास से 12.55 छूटकर अमृतसर 13.50 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 02, शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: UFBU ने 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक की हड़ताल स्थगित

गाजीपुर! यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को …