Breaking News

बीएचयू में कर्मचारियों के लिए फाइब्रोस्कैन जांच सुविधा शुरू

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय कर्मचारी स्वास्थ्य सेवा संकुल में फाइब्रोस्कैन जांच सुविधा का शुभारंभ हुआ। इस सुविधा का उद्घाटन डॉ. संजय कुमार, संयुक्त कुलसचिव (वित्त) द्वारा किया गया। यह सुविधा चिकित्सा विज्ञान संस्थान एवं सर सुंदरलाल चिकित्सालय के निर्देशन एवं देखरेख में संचालित कर्मचारी स्वास्थ्य सेवा संकुल में उपलब्ध कराई गई है।फाइब्रोस्कैन यकृत (लिवर) से संबंधित जांच है, जो वर्तमान समय में बढ़ रहे मेटाबोलिक डिसऑर्डर के मद्देनजर महत्वपूर्ण है। संकुल में कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के अंतर्गत बीएमडी, बीएमआई, फाइब्रोस्कैन एवं अन्य जांच सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।विश्वविद्यालय कर्मचारी स्वास्थ्य सेवा संकुल द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर कर्मचारी स्वास्थ्य सेवा संकुल की प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीति सिंह, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अनूप मिश्रा एवं बी.डी. सिंह सहित कर्मचारी स्वास्थ्य सेवा संकुल के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के दूसरे नॉक आउट मैच में सीपीसी – येलो विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के …