Breaking News

गाजीपुर: बीआरसी पर गोद लिए गए, विद्यालयों के प्रमुख शिक्षकों का ओरियंटेशन कार्यक्रम हुआ संपन्न

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला गाजीपुर के निर्देश के तहत बीआरसी पर कैच अप कराओ निपुण बनाओ अभियान के तहत शिक्षा क्षेत्र जमानिया में ARP द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों के प्रमुखों और शिक्षकों का एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य है कि ब्लॉक के 50 विद्यालयों को अकादमिक रिसोर्स पर्सन द्वारा गोद लिया गया है जिनको आगामी निपुण असेसमेंट टेस्ट में निपुण बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया है।इस अवसर पर ARP अरविंद कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि आगामी 5/6 अक्टूबर को कक्षा 1 और 2 के बच्चों का बेसलाइन असेसमेंट होगा ,तत्पश्चात 1 और 2 नवंबर को एंड्लाइन आकलन किया जाएगा । जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में ये शिक्षण कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है।इस दौरान संबंधित विद्यालयों को बच्चों के शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।इस ओरियंटेशन कार्यक्रम के दौरान सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन के सौरभ कुमार सिंह, सुरेन्द्र नाथ सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ,प्रेम कुमार यादव, मनोज कुमार पाण्डेय, अखिलेश गिरी, सुरेश कुमार, उत्तम चंद्र मिश्रा, शादी शेखर उपाध्याय, ओमप्रकाश, गुंजन मिश्रा, अनीता यादव, मनीष सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: सोन्हुली में कुश्ती दंगल 2 अक्टूबर को

गाजीपुर। गांधी जयन्ती के अवसर पर 02 अक्टूबर को सोन्हुली ग्राम में विराट कुश्ती दंगल …