Breaking News

गाजीपुर: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में सुशील कुमार का शानदार प्रदर्शन, मंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

गाजीपुर। जनपदीय उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन कृषक इंटर कॉलेज, उचौरी, गाजीपुर में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।इसी क्रम में शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज के कक्षा 10 के छात्र सुशील कुमार ने अंडर-17 के 45 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।सुशील कुमार की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज ने सुशील कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए, क्योंकि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भी सुशील कुमार को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सपा के बैठक में स्‍नातक एमएलसी चुनाव की बनी रणनीति

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय …