Breaking News

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट श्रृंखला के तीसरे सीजन के लिए पंजीकरण 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में सत्र 2026-27 में होनेवाले गाजीपुर क्रिकेट लीग श्रृंखला के तीसरे सेशन के लिए क्लब तथा खिलाड़ियों का पंजीकरण आगामी 01 सितम्बर 2026 दिन मंगलवार से शुरू हो रहा है | यह पंजीकरण प्रक्रिया 30 सितम्बर 2026 तक चलेगी | पंजीकरण के उपरांत गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट श्रृंखला का आयोजन सम्भवतः अक्टूबर 2026 से शुरू किया जायेगा। संस्था के सचिव डॉ० उमेश चन्द्र राय ने बताया कि बी.सी.सी.आई. के नियमो के तहत होनेवाली इस श्रृंखला में सभी मैच खेले जायेंगे | श्रृंखला में प्रत्येक मैच 40 ओवेरों का होगा | उन्होंने सभी क्लब तथा खिलाड़ियों से अपील किया कि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अपना पंजीकरण करा लें। अधिक जानकारी के लिए गाजीपुर मंडल कार्यालय , पता – एस.बी.आई. एटीएम के बगल में, सुहासिनीं परिसर में रंजन सिंह (मोबाइल 7839349331) से सम्पर्क कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग कौंसिल सदस्य तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकार के लीग मैच के कारण खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर करने का अवसर प्राप्त होगा एवं नित्य नए शिखर पर पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों से अपील किया कि अनुशासन में रहते हुए अपना उत्कृष्ट खेल प्रस्तुत करें।

Image 1 Image 2

Check Also

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला सीनियर नेशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का शानदार आगाज

गाजीपुर। 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला सीनियर नेशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता …