Breaking News

ज्‍वाइंट मेडिकल फोरम गाजीपुर का धूमधाम के साथ मनाया गया स्‍थापना‍ दिवस  

गाजीपुर। नगर स्थित नंद रेजिडेंसी में ज्वाईंट मेडिकल फोरम (JMF ) गाज़ीपुर (एलोपैथिक, दन्त चिकित्सा, आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक चिकित्सकों व मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स का संयुक्त फोरम) का 11 स्थापना दिवस और वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें आई.एम.ए., आई.डी.ए., एन.आई. एम. ए. एच.एम.ए.आई और दवा प्रतिनिधियों के संगठन यूपीएमएसआरए के सदस्यों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन UPMSRA के साथी व JMF के ऑडिटर मो० अफजल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डा० आर०के0 यादव के साथ JMF के संरक्षक डा० ए० के0 मिश्रा, JMF अध्यक्ष डा. जे. एस राय, सचिव डा० जे०के0 यादव और अन्य चिकित्सक गणों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित JMF संस्था के कार्यकारिणी सदस्यों एवं संरक्षक महोदय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संयोजक सदस्य डा० राजेश सिंह (HMAI) ने अपनी शुभकामना संदेश देते हुए संस्था के संयोजन की महत्ता और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। JMF के वर्तमान अध्यक्ष डा. जे. एस. राय और  कार्यक्रम में JMF संरक्षक डा०ए. के मिश्रा ने अपनी शुभकामना दी। इसके अलावा डा० स्वतंत्र सिंह, डा० कृतिका जायसवाल, डा. डी के. वर्मा, डा० मनोज सिंह. डा. आरकेआर चौबे  ने भी अपनी  शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथी एवं गाजीपुर के सीएमओ (इंचार्ज) डा० आर. के0 यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में IMF जुड़े विभिन्न चिकित्सा संगठनों के डाक्टर और UPMSR‌‌A के साथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात JMF की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें संरक्षक डा. ए.के. मिश्रा, अध्यक्ष डा. राजेश राय, सचिव डा. आरकेआर चौबे, सह-सचिव डा. स्वतंत्र सिंह एवं डा. कृतिका जायसवाल, कोषाध्यक्ष आशीष राय, संस्थापक मंडल सदस्य डॉ 0 जे0 एस0 राय, डॉ0 जे0के0 यादव व आर0एम0 राय को चुना गया तथा शेष कार्यकारिणी सदस्य पुर्व की भांति कार्यरत रहे। अंत में JMF गाज़ीपुर के 11 वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि समेत नए अध्यक्ष डॉ0 राजेश राय जी व सचिव डॉ आर0के0आर0 चौबे समेत उपस्थित सदस्यों ने केक काटकर नए लक्ष्य उद्घोष किया। कार्यक्रम में डा0 ए के राय, डा स्वतंत्र सिंह, डा जे पी राय, डॉ ए के श्रीवास्तव, डॉ राजेश सिंह, ज्योतिभूषण, ए के जैन, चन्दन राय, डॉ कृतिका जायसवाल, दा पार्थ सारथी गुप्ता, डा ए के मिश्रा, डा जे एस राय, डॉ जे के यादव, डॉ मृत्युंजय सिंह, डा डी के वर्मा, डॉ ए के सिंह, डा एम एस आदिल, डा एम के यादव, डा मज़हर, मयंक श्रीवास्तव, चन्दन राय, अजय विक्रम सिंह, संजय विश्वकर्मा, हरिशंकर , विकास वर्मा, निकेत तिवारी, शिवम गुप्ता, सुधीर राय, rps यादव, आनंद जायसवाल, अनवर अली, सलीम खान, अमृत राय, अमरनाथ श्रीवास्तव, ज्योतिभूषण, डा एम0 के यादव, डा ए सी पाण्डेय, डा उमेश चंद्र कुशवाहा, राजू चौरसिया, अविनाश त्रिपाठी, रामजीत शर्मा, प्रिंस मोदनवाल, डॉ धनजय सिंह, अभिषेक तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, अनिल यादव, डा ए के यादव, डॉ राजीव कुमार, डॉ ए के यादव, डा नीलम यादव, डॉ कमलेश्वर राय, डॉ जामवंत समेत सैकड़ों सदस्य उपस्थित हुए।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: डीएम के आदेश पर 87 परिषदीय विद्यालयो के जर्जर भवन ध्‍वस्‍त

गाजीपुर! जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश …