गाजीपुर। 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता के पाँचवें दिन कुल तीन केटेगरी की प्रतियोगिता हुई जिसमे महिला वर्ग की 69kg.और 76kg भार वर्ग की प्रतियोगिता हुई। 69 किलो भार वर्ग में महराष्ट्र की प्रेरणा सालवी ने कुल 580 किलो भार उठाकर प्रथम, राजस्थान की पूनम ने कुल 537.5किलो भार उठाकर द्वितीय और दिल्ली की स्नेहा कुमारी ने 455 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।वहीं महिला वर्ग के 76 किलो भार वर्ग में तमिलनाडु की राजेश्वरी विनायमूरथी ने कुल 543 किलो भार उठाकर प्रथम, महाराष्ट्र की सेजल मोइकर ने कुल 527.5 किलो भार उठाकर द्वितीय और आंध्रप्रदेश की सीर चंदर कला ने कुल 510 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के अंत मे स्पेशल ओलोम्पिक के तहत भारत के अलग अलग राज्यो से आये लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ी खिलाड़ियों ने सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न श्रेणियों में भार उठाकर अपने प्रदर्शन किया। स्पेशल ओलोम्पिक प्रतियोगिया के उपरांत सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और विभिन्न श्रेणी के विजेताओ को मैडल भी देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के दौरान समस्त कार्यो को सुव्यवस्थित करने में महा सचिव अमित राय ,एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा, संजीव सिंह,पुनीत सिंघल, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम और रोहित तिवारी की मुख्य भूमिका रही।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….