गाजीपुर! जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद गाजीपुर में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों और अध्यापकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निष्प्रयोज्य व अत्यंत जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण का अभियान युद्धस्तर पर जारी है। यह संपूर्ण कार्यवाही जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के कुशल निर्देशन एवं अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) की प्रत्यक्ष निगरानी में कराई जा रही है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर द्वारा जारी अद्यतन सूचना के अनुसार, जनपद में चिह्नित कुल 196 जर्जर विद्यालय भवनों में से अब तक 171 भवनों का सुरक्षित ध्वस्तीकरण सफलता पूर्वक पूरा करा लिया गया है।
अद्यतन स्थिति का सारांश:
कुल चिह्नित जर्जर विद्यालय भवन: 196
ध्वस्तीकरण पूर्ण: 171
अवशेष जर्जर भवन: 25
कार्य प्रगति: लगभग 87% कार्य पूर्ण
सुरक्षा एवं समय-सीमा के कड़े निर्देश:जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवशेष 25 जर्जर भवनों से संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपनी व्यक्तिगत देखरेख में ध्वस्तीकरण का कार्य अविलंब पूर्ण कराएं।ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने, विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को ध्वस्तीकरण स्थल से सुरक्षित दूरी पर रखने तथा मलबे का त्वरित निस्तारण कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, जिससे विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य पूरी तरह सुरक्षित और भयमुक्त माहौल में संचालित हो सके।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….