शिवकुमार
गाजीपुर। ऋषियों और मठों की धरती जखनियां विधानसभा में बदलाव की बयार चल रही है। जखनियां विधानसभा के मतदाता हमेशा विधायकों को ताश के पत्तों की तरह बदलते रहते हैं। इसीलिए नई जखनियां विधानसभा में लगातार दो बार किसी भी दल का प्रत्याशी विधायक नही बन सका है। जखनियां विधानसभा सुरक्षित विधानसभा है इसलिए सवर्ण और पिछड़े मतदाताओं की भूमिका निर्णायक रहती है। जखनियां विधानसभा में दलित मतदाताओं के बाद यादव बाहुल्य क्षेत्र है। यादव मतादाता के बाद राजभर, कुशवाहा और सवर्ण मतादाता हैं। 1996 से लेकर 2001 तक बसपा के विजय कुमार विधायक रहे। 2001 से लेकर 2007 तक छेदी राम सपा, 2007 से लेकर 2012 तक विजय कुमार बसपा, 2012 से लेकर 2017 तक समाजादी पार्टी के सुब्बा राम, 2017 से 2022 तक सुभासपा के त्रिवेणी राम और 2022 से अबतक सुभासपा के बेदी राम विधायक हैं। अब देखना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जखनियां विधानसभा के मतदाता किसको आशीर्वाद देकर विधायक बनाते हैं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….