Breaking News

गाजीपुर: सपा की बैठक में महंगाई पर व्‍यक्‍त की गई चिंता

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता  पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर  आयोजित हुई। इस बैठक में जनपद में आयी बाढ़ से उत्पन्न किसानों एवं आमजन की दुश्वारियों,प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था, खाद की अनुपलब्धता, किसानों, छात्र नौजवानों के उत्पीड़न, अनियमित विधुत आपुर्ति , तथा ध्वस्त कानून व्यवस्था पर विस्तृत रूप से चर्चा करने के साथ साथ आने वाले दिनों में पीडीए नेता रमेश बिंद, रमाशंकर विधार्थी,रमेश चंद्र प्रजापति आदि तमाम नेताओं के कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। बैठक में चीनी,प्याज,दलहन और तिलहन के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर चिंता भी व्यक्त की गयी। इस बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दिनांक 5 सितम्बर को भाजपा सरकार द्वारा बंद किये गये प्राथमिक विद्यालय के इर्द-गिर्द यथोचित स्थान पर शिक्षक दिवस मनाने का भी निर्णय लिया गया। इस बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और विधायक डॉ विरेन्द्र यादव के साथ साथ  पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नवमोनीत महिला सभा की प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सुनीता यादव और राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुश्बू का स्वागत किया और बधाई दी। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासित रहकर भाजपा सरकार के जुल्म और ज्यादती के खिलाफ लड़ने की भी हिदायत दी गई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल  यादव ने कहा विधानसभा चुनाव सन्निकट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं तानाशाही नीतियों से लड़ने का आह्वान करते हुए कहा  कि भाजपा सरकार हिन्दुत्व एवं राष्ट्रवाद का जूठा आवरण ओढ़ कर पूंजीपतियों और अपनी तिजोरी भरने में मशगूल हैं। उन्होंने कहा यह सरकार राममंदिर में हुए चढ़ावा चोरी जैसा घृणित कार्य कर रामभक्त और सनातनी होने का जूठा दंभ भर रही है। उसके इस नापाक कृत्य से दुनिया में देश की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने भाजपा सरकार को छात्र नौजवान और दलित विरोधी बताते हुए कहा कि इस  सरकार में जितना छात्र नौजवानों और दलितों को जिल्लत,अपमान, तकलीफ़ होने के साथ साथ उनके सम्मान को चोट पहुंची है उतना आजादी के बाद किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं । उन्होंने शुद्धिकरण के नाम पर भाजपा द्वारा लगातार किये जा रहे दलित एवं पिछड़ों के अपमान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा यह सरकार अब अपने अंतिम  पड़ाव पर है। समाजवादी पार्टी कत्ई पिछड़ों , दलितों के साथ साथ किसी भी समाज के व्यक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार को संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा आज मुल्क मोदी -शाह और योगी की तानाशाही  के दौर से गुजर रहा है। इस सरकार की तानाशाही और पूंजीपरस्त नीतियों के आगे ब्रिटानी हुकूमत भी शर्मिंदा हैं। इस सरकार की  तानाशाही और पुंजीपरस्त नीतियों के चलते देश का आमजन हैरान और परेशान हैं। यह सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की साज़िश रच रही है। इस सरकार  द्वारा संविधान द्वारा प्रदत्त शिक्षा के अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी  छीनी जा रही है।  उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों की दुश्मन बनी हुई है। गरीब लगातार सताये जा रहे हैं।इस सरकार का गरीबों से कुछ भी लेना देना नहीं है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। इस सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।न लोगों को पानी मिल रहा है न बिजली। स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। अस्पतालों में न डाक्टर है न दवा। तहसील और थाने भाजपा कार्यालय के रूप में तब्दील हो गये हैं। फरियादियों की कोई सुनने वाला नहीं है। तहसीलों और थानों में गरीब की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। यह दोनों जगह वसूली के अड्डे बन गये है। पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था अत्यंत दयनीय है।चारों तरफ अराजकता फैली हुई है। सत्ता संरक्षित अपराधी फल फूल रहे हैं।न उन्हें कानून का खौफ है न पुलिस का डर। विकास का झूठा दावा कर रही है यह सरकार। प्रदेश की सारी सड़कें गड्ढे की शक्ल में तब्दील हो गई है। आवागमन मुश्किल हो गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से पुर्व विधायक त्रिवेणी राम,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अशोक कुमार बिन्द, मुन्नीलाल राजभर, रामजन्म चौहान, डॉ सीमा यादव,अरूण कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र प्रताप यादव,आमिर अली, आशीष यादव राहुल,डॉ समीर सिंह,राम औतार विश्वकर्मा ,जै हिंद यादव,सुशील जायसवाल, अवधेश यादव,संगीता साहू,ममता यादव,विजय शंकर यादव,शौर्या सिंह, आजाद राय,सुर्यनाथ यादव राजेन्द्र यादव, ,रामधीरज शास्त्री ,मदन यादव, वृजदेव खरवार,सदानंद कन्नौजिया,, देवेन्द्र यादव टिंकू,पारस नाथ यादव,पांचू यादव,दिनेश कुमार गुजराल, सुजीत यादव,आत्मा यादव,कमलेश सोनकर,सदानंद यादव,सूरज राम बागी,कैलाश यादव,संतोष यादव, अभिषेक कुशवाहा,कमलेश यादव,मार्कण्डेय यादव,रीना यादव,धन्नो यादव,सोनू खां,रामज्ञान यादव, नरसिंह यादव,सुनील यादव,सुरेन्द्र विश्वकर्मा,डॉ संजय कन्नौजिया, राहुल निषाद,जयराम भारती,आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में आज प्रातःकालीन सभा के दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व …