Breaking News

गाजीपुर: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे भाजपा नेता पीयूष राय, पीड़ितों से मिलकर बांटी राहत सामग्री

गाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित हसनपुरा और बीरउपुर गांवों का भाजपा नेता पीयूष राय ने दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पीयूष राय ने प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री सहित आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों और मूलभूत जरूरतों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, उपजिलाधिकारी सेवराई सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पीयूष राय ने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों की जानकारी ली और बाढ़ प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं शीघ्र पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर राहत कार्यों में तेजी लाने की जरूरत है। भाजपा नेता के गांवों में पहुंचने और प्रभावित लोगों से सीधे संवाद करने से स्थानीय लोगों में भी राहत की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं की जल्द बहाली की मांग की।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: 22 अक्‍टूबर को मतदान की स्‍टेशनरी प्राप्‍त कर लें पीठासीन अधिकारी, 23 अक्‍टूबर को प्रात: 8 बजे शुरु होगा मतदान- डीएम

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की …