Breaking News

नियमित दिनचर्या, परहेज और सर्तकता से ही साइलेंट हार्टअटैक पर पाया जा सकता है काबू- डॉ. स्‍वतंत्र सिंह

गाजीपुर। महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासी मेडिकल कालेज के असिस्‍टेंट प्रोफेसर डॉ. स्‍वतंत्र सिंह ने पूर्वांचल न्‍यूज डॉट काम को बताया कि नियमित दिनचर्या और सर्तकता साइलेंट कार्डियोअरेस्‍ट यानि साइलेंट हार्टअटैक पर काबू किया जा सकता है। डॉ. स्‍वतंत्र सिंह ने बताया कि कुछ वर्षो से अचानक आदमी काम करते-करते गिर जाता है और साइलेंट हार्टअटैक के चलते उसकी मौत हो जाती है। उन्‍होने बताया कि इसमे व्‍यक्ति को कोई पहले से हार्टअटैक का लक्षण नही दिखायी देता है जैसे- सीने में दर्द, बेचैनी, पसीना होता आदि के लक्षण नही दिखाई देते है, व्‍यक्ति कोई भी कार्य कर रहा होता है तो उसके हार्ट से रक्‍तसंचार अचानक रूक जाता है, पल्‍स रूक जाती है, असमान्‍य तरीके से सांस लेने लगता है और उसकी तुरंत मौत हो जाती है। उन्‍होने बताया कि साइलेंट हार्टअटैक से बचने के लिए सबसे पहले व्‍यक्ति को अपने नियमित दिनचार्या अपनाना होगा, समय से सोना, समय से जागना, प्रतिदिन 10 हजार कदम वॉक करना, व्‍यायाम करना, जंगफुड व तली हुयी चीजो से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। उन्‍होने बताया कि किसी भी प्रकार का नशा नही करना चाहिए, तनाव मुक्‍त रहने का प्रयास करना चाहिए, खाली समय दोस्‍तो के साथ बीताना चाहिए।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: सीजन-5 में जुड़ेंगी दो नई टीमें; नए युवा खिलाड़ियों को मिलेंगे अधिक मौके: संजीव कुमार सिंह

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने यूपी टी-20 लीग के सफल संचालन का प्रतिफल …