Breaking News

गाजीपुर: फांसी के फंदे पर मिला नव विवाहिता का शव

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में शनिवार को 21 वर्षीय मोनिका राजभर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे क्षेत्र के टड़वा गांव निवासिनी मोनिका राजभर पत्नी अरविंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी जब सुबह देर तक मोनिका कमरे से बाहर नही आई तो उसकी जेठानी मनीषा कमरे में पहुंची। इस दौरान वह मोनिका के शव को फंदे पर झूलते हुए देख चीखने-चिल्लाने लगी। परिवार के लोग उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे। फंदे पर झूलते शव को देख सभी के होश उड़ गये। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। आनन- फानन में परिजन उसे लेकर वाराणसी स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सादात थाना क्षेत्र के मंगारी गांव निवासिनी मोनिका पुत्री सुरेश की शादी बीते 5 मई 2026 को खानपुर थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी अरविंद राजभर पुत्र सुरेंद्र राजभर के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गये। इधर किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिजनों से पूछताछ की और फिर बाद में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: सीजन-5 में जुड़ेंगी दो नई टीमें; नए युवा खिलाड़ियों को मिलेंगे अधिक मौके: संजीव कुमार सिंह

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने यूपी टी-20 लीग के सफल संचालन का प्रतिफल …