Breaking News

गाजीपुर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां में दम तोड़ रही है मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला

गाजीपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला दम तोड़ रही है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का उद्देश्य नगर कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों से इलाज के लिए पहुंचने वालों को भरपूर सुविधा मिलता रहे। लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर प्रत्येक रविवार को मुफ्त इलाज, जांच और दवा उपलब्ध कराना है। लेकिन हर रविवार को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में कमियां ही कमियों सामने आती हैं। जैसे प्रभारी चिकित्सक का अनुपस्थित रहना, चिकित्सकों में भी कमी का नजर आना एक खिलवाड़ बनकर रह गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कार्यरत चिकित्सकों की ज़मीनी स्थिति और कमियाँ जैसे बराबर कर्मचारियों और डॉक्टरों की अनुपस्थिति रहना एक गम्भीर समस्या बन चुकी है। बताया जाता है। कि 11 अक्टूबर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला प्राथमिक के दौरान डॉक्टरों की कमियां सीधे सीधे उजागर होने लगी है। इसके बाद भी विभागीय स्तर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। सामान्य दवाएं देकर औपचारिकता पूरी किए जाने की बात सामने आ रही है। जहां कई दर्जन मरीज बिना उपचार कराए खाली लौटने को मजबूर हो रहे है। प्रशासनिक निगरानी कि शिथिलता के कारण एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को लगातार निरीक्षण और मॉनिटरिंग के निर्देश दिए जाते हैं। इसके बाद भी मुख्यचिकित्साधिकारी द्वारा लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्यवाही करने से पीछे हट जा रहे है। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत चिकित्सकों में घोर उदासीनता के कारण दिन पर दिन दूर दराज से आने वाले मरीजों के सामने एक गम्भीर समस्या खड़ी हो चुकी है। वीरेंद्र कुमार, हाजी इमरान नियाजी, शशिकांत जायसवाल, संसार सिंह, राजेंद्र सिंह सहित आदि लोगों ने बताया कि पहले और अब में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों में घोर उदासीनता के कारण मरीजों के लिए मुसीबत बन गई है। विभागीय स्तर पर जांच कर सुधार किया जाए।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: हरिशंकरी रामलीला में दशरथ-कैकेयी-श्रीराम संवाद और विदाई मांगने का मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर

गाजीपुर। अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में शनिवार की शाम हरिशंकरी स्थित श्रीराम …