Breaking News

गाजीपुर: प्रो. बी. रामजी बने नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (NAMS), नई दिल्ली के सदस्य मनोनीत

गाज़ीपुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के द्रव्यगुण विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं मनिहारी ग्रामसभा चौरा, जनपद गाज़ीपुर के गौरव प्रो. बी. रामजी को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान के लिए नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (इंडिया), नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2026 के लिए सदस्य चुना गया है। हाल ही में SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान इस उपलब्धि की सराहना की गई। नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (NAMS) भारत सरकार की एक शीर्ष संस्था है, जो देश में चिकित्सा विज्ञान, अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं शोधकर्ताओं को मान्यता प्रदान करती है। यह सम्मान एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. दिगंबर बेहेरा  के माध्यम से प्रदान किया गया है। प्रो. बी. रामजी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल गाज़ीपुर जनपद और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, बल्कि संपूर्ण आयुर्वेद व चिकित्सा जगत में हर्ष की लहर है। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस प्रतिष्ठित उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: हरिशंकरी रामलीला में दशरथ-कैकेयी-श्रीराम संवाद और विदाई मांगने का मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर

गाजीपुर। अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में शनिवार की शाम हरिशंकरी स्थित श्रीराम …