Breaking News

गाजीपुर: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, बोले राजेश कुशवाहा- हमारे प्रेरणाश्रोत  

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पार्टी कार्यालय समता भवन पर मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण जंग-ए-आजादी के महान सेनानी, समाज सुधारक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश में खुशहाली लाई जा सकती है। यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने ने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुमूल्य योगदान दिया और आजादी के बाद लोकतंत्र की रक्षा में भी अतुलनीय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। देश के नौजवानों की आवाज वर्तमान सरकार अनसुनी कर रही है। उसकी समस्याओं को लेकर यह सरकार गंभीर नहीं है। नौजवान सड़कों पर है यह सरकार इनकी बातों को न सुनकर इन्हें पुलिस की लाठ-गोली के दम पर इनका दमन कर रही है। ऐसे हालात में आज पूरा देश जयप्रकाश जी को पूरी शिद्दत के साथ याद कर रही है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलकर भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि उनका त्याग और समर्पण हमेशा युवाओं का प्रेरणास्रोत रहेगा।  उन्होंने कहा कि 1970 में तानाशाह इंदिरा सरकार के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व किया था। इंदिरा सरकार को पदच्युत करने के लिए संपूर्ण क्रांति नामक आंदोलन चलाया था। जयप्रकाश जी महान समाज सेवक थे, जिन्हें लोकनायक के नाम से जाना गया। संपूर्ण क्रांति की तपिश इतनी तेज थी कि केंद्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। बिहार से उठी सम्पू्र्ण क्रांति की चिंगारी देश के कोने-कोने में आग बनकर जल उठी थी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,  सदानंद यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, रामजन्म चौहान, राहुल निषाद,सुग्गु,दारा यादव, अवधेश कुशवाहा, हरिवंश यादव,द्वारिका यादव,लड्डन खां आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: हरिशंकरी रामलीला में दशरथ-कैकेयी-श्रीराम संवाद और विदाई मांगने का मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर

गाजीपुर। अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में शनिवार की शाम हरिशंकरी स्थित श्रीराम …