वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, वाराणसी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शैक्षणिक वर्ष 2024–25 के लिए अपनी इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) के अंतर्गत प्रतिष्ठित थ्री-स्टार रेटिंग प्राप्त की है। यह रेटिंग भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (MoE) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के सहयोग से संचालित मिनिस्ट्रीज इनोवेशन सेल (MIC) की पहल के अनुरूप संस्थान में नवाचार का वातावरण विकसित करने के प्रयासों को मान्यता देती है। संस्थान की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन इंजीनियर अंकित मौर्या और वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मौर्या ने इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) की पूरी टीम के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अशोका इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच नवाचार, उद्यमिता, बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता, स्टार्टअप विकास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।उन्होंने कहा कि संस्थान की आईआईसी (IIC)की पहल विद्यार्थियों को अपने नए विचारों को व्यावहारिक समाधानों में बदलने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की सोच विकसित करना तथा उन्हें नए उद्यम स्थापित करने और देश के नवाचार एवं स्टार्टअप परिवेश में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने भी इस उपलब्धि पर आईआईसी के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और उन्हें नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। यह प्रयास आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार करने में भी सहायक होगा।इस उपलब्धि से संस्थान में नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमिता की संस्कृति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर आईआईसी (2024-25) के इ.एस.एन.सिंह संयोजक, इ.सज्जाद अली अध्यक्ष, डॉ.राजीव यादव उपाध्यक्ष, इ. संदीप मिश्रा, इ.गौरव कुशवाह, इ.अलका सिंह, डॉ.फरहान अहमद, इ. पंकज श्रीवास्तव, इ.पंकज विश्वकर्मा, इ.संतोष कुमार, डॉ. सुमेधा ओझा, डॉ. रोशनी जयसवाल, इ.राजीव मिश्रा, इ. आदित्य यादव, डॉ. रवि त्रिपाठी मौजूद रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….