गाजीपुर। रोटरी क्लब गाजीपुर के तत्वावधान में आज 31 अक्टूबर 2026 को फदनपुर स्थित सत्यदेव हॉस्पिटल में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के सौजन्य से क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच की गई। इस अवसर पर रोटरी क्लब गाजीपुर की अध्यक्ष रो० विनीता सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब गाजीपुर दशकों से सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहीं और 01 अक्टूबर को भी रोटरी क्लब गाजीपुर द्वारा गोरा बाज़ार स्थित जिला अस्पताल में एक विशेष चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें देश भर से आयें 35 चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया गया था एवं जिसमे लगभग साठ से अधिक लोगो को लाभ मिला | उसी क्रम आज लखनऊ के मेदान्ता हॉस्पिटल के सहयोग से इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया गया है | इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना है। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से बी.पी., शुगर, ई.सी.जी., बी.एम.डी., पी.एफ.डी. और ऑक्सीजन की जाँच शामिल रही। इस शिविर में 100 से अधिक लोगों का जांच कर चिकित्सा परामर्श दिया गया | वहीं उन्होंने विश्वास दिलाया कि ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के निदेशक व प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० सानंद सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि रोटरी क्लब गाजीपुर की प्रथम महिला अध्यक्ष होने के साथ-साथ पहली अध्यक्ष है क्लब की पहली ऐसी अध्यक्षा हैं, जिन्होंने शिकागो इंटरनेशनल ऑफिस में फ्लैग एक्सचेंज कर क्लब का प्रतिनिधित्व किया है। उनके प्रथम आगमन पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, वहीं रोटेरियन प्रीति सिंह ने अंगवस्त्रम ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि रोटरी एक अग्रणी सेवा संस्था है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेदांता के सौजन्य से यह सेवा प्रकल्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर क्लब सर्विस रो० संजीव कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया | उन्होंने मेदांता टीम के चेयरमैन डॉ त्रेहान के प्रति आभार व्यक्त किया | साथ ही मेदान्ता की टीम के डॉ. शांडिल्य, डॉ. विशाल एवं सहयोगियों सहित सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्रबंधन के प्रति विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब गाजीपुर के डायरेक्टर क्लब सर्विस रो० संजीव कुमार सिंह सहित अध्यक्ष रो० विनीता सिंह, सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के निदेशक व प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० सानंद सिंह और सचिव रो० सुमन सर्राफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और मरीजों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अध्यक्ष रो० विनीता सिंह, सचिव रो० सुमन सर्राफ, डायरेक्टर क्लब सर्विस रो० संजीव कुमार सिंह सहित प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० सानंद सिंह, रो० बरुन कुमार अग्रवाल, रो० असित सेठ, रो० सैयद जीशान जिया, रो० संजर नासिर, रो० अजय सर्राफ, रो० मंजू सेठ, रो० प्रीती सिंह, रो० सुमन सिंह, रो० सीमा सर्राफ एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के तरफ से दिग्विजय उपाध्याय, चन्द्र सेन तिवारी, अमित रघुवंशी, अजय के अतिरिक्त विद्यालय के सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं शामिल थी।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….