Breaking News

अयोध्या दर्शन पूजन करने गए गाजीपुर श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटग्रस्त, तीन की मौत- 13 गम्भीर रूप से घायल

गाजीपुर। अयोध्‍या दर्शन कर घर वापस लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी और 13 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी दो एवं मरदह थाना के रायपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की की हादसे में मृत्यु हुई है जबकि अन्य 16 लोग हादसे में घायल है इन्हें विभिन्न अस्पतालों में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग बोलोरो पिकप से 28 अक्टूबर को घर से अयोध्या दर्शन पूजन हेतु गए थे। 30 अक्टूबर को अयोध्या में संत लक्ष्मण दास के यहां आयोजित भंडारे से प्रसाद ग्रहण कर लौट रहे थे उस दौरान अयोध्या के रामघाट बाईपास हाइवे पर रोडवेज बस ने बोलेरो पिकप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायलों सावित्री राजभर उम्र 60 वर्ष सुरेश प्रजापति उम्र 60 वर्ष  निवासी भैरोपुर थाना बिरनो एवं कैलाश चौहान उम्र 60 वर्ष निवासी रायपुर थाना मरदह की मृत्यु हो गयी। तीन लोगों की मृत्यु की घटना से गांव में शोक की लहर वयाप्त है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: शाह फैज पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, निकाली गई एकता रैली

गाजीपुर। शाह फैज पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की …