गाजीपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने पांच पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। आदेशानुसार उपाधीक्षकों को नई जगहों पर भेजते हुए उन्हें संबंधित थानों की जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। जमानियां के क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी को स्थानांतरित कर सैदपुर भेजा गया है। वे थाना सैदपुर, खानपुर, सादात और बहरीयाबाद क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं अनिल कुमार, जो अब तक सैदपुर में तैनात थे, उन्हें जमानियां का कार्यभार दिया गया है। उनके अधीन थाना जमानियां, दिलदारनगर, गहमर, सुहवल, रेवतीपुर और नगसर रहेंगे। सुधाकर पांडेय को भुड़कुड़ा से हटाकर मुहम्मदाबाद भेजा गया है। वे मुहम्मदाबाद, भावरकोल, करीमुद्दीनपुर और बरेसर क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं चोब सिंह को मुहम्मदाबाद से स्थानांतरित कर भुड़कुड़ा भेजा गया है। उनके अधीन भुड़कुड़ा, जमानियां, दुल्लहपुर, नंदगंज और दिलदारनगर क्षेत्र होंगे। इसके अलावा शुभम वर्मा को नए रूप में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद बनाया गया है। वे कासिमाबाद, मरदह, नोनहरा, बिरनो थानों की जिम्मेदारी संभालेंगे। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के दायित्व का निर्वहन करेंगे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….