Breaking News

गाजीपुर: मोहम्‍मदी जुलूस में जमकर लहराया तिरंगा

गाजीपुर। मोहम्‍मद साहब के जन्‍मदिन ईद-ए-मिलाद उन नबी के अवसर पर निकाले गये मोहम्‍मदी जुलूस में इस बार जमकर तिरंगा लहराया। गाजीपुर शहर के करीब दर्जनों मुहल्‍लों से मोहम्‍मदी जुलूस निकाला गया जिसमे नौजवानों ने जमकर हिस्सा लिया। डीजे पर इस्‍लामिक गीतों के साथ युवा नारे लगाते रहे। पूरे जोश-खरोश के साथ मुहम्‍मदी जुलूस नगर के विभिन्‍न मार्गों में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान हर जगह जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्‍यवस्‍था थी। मोहम्‍मदी जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ देश तिरंगा भी जमकर लहराया गया। जुलूस में शामिल हारुन भाई ने बताया कि हिंदुस्‍तान मेरा वतन है, हिंदुस्‍तान के आजादी से लेकर आज भी देश की सीमा पर रक्षा करते हुए मुसलमान देश पर अपनी कुर्बानी देता है। तिरंगा हमारे देश की शान है।

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …