गाजीपुर। विकास खण्ड जखनिया के ब्लॉक परिषर के मिटिंग हाल मे श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन व जागरूकता अभियान सम्पन्न हुआ इस दौरान लगभग तीन सौ श्रमिक उपस्थित रहे जिसमे पचास श्रमिकों का पंजीयन हो पाया बाकी श्रमिकों को बीना पंजीयन कराये ही वापस जाना पडा इस पर खेद प्रकट करते हुए मनरेगा मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव ने बताया कि संगठन विगत 2 वर्षों से श्रमिकों को जागरुक कर मनरेगा के प्रति आकर्षित किया गया है जिससे उत्साहित होकर के मनरेगा श्रमिक श्रम विभाग में पंजीयन के लिए भारी संख्या में उपस्थित हुए जिला महासचिव मनभाऊ राजभर ने कहा की मनरेगा मजदूर संघ विगत दो वर्षों से मनरेगा अधिनियम 2005 के तहत मनरेगा श्रमिको को जागरूक करने का कार्य कर रहा है इसी का परिणाम रहा की भारी संख्या मे उपस्थिति के कारण पंजीयन नही हो पाया संगठन मांग करता है कि ग्राम सभावार कैंप लगाकर बचे श्रमिकों का पंजीयन कराया जाय इस मौके पर श्रम विभाग व महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों समेत मनरेगा मजदूर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान राजभर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष पुरेंद्र कुमार , ब्लॉक महासचिव सुमन चौहान, ब्लॉक सचिव लाल बहादुर यादव इंदल राम बंदना प्रजापति इस्रावती देवी नीलम गिरी सुनीता देवी राजी चौहान प्रियंका देवी मीना चौहान पूनम चौहान यसमीन बेगम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….