Breaking News

गाजीपुर: रोजगार मेले में 131 प्रशिक्षार्थियों को मिला रोजगार

गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तुलसीपुर, गाजीपुर में पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेंले में मुख्य रूप से दो कम्पनिया कमशः Adecco India  (GMR project  के अन्तर्गत मुख्य रूप से जनपद गाजीपुर में घर-घर मीटर लगाने का कार्य) एवं ‘‘अपोलो टायर‘‘ कम्पनी द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेला में कुल 131 प्रशिक्षार्थियों को कम्पनी द्वारा चयनित किया गया। संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य,  अमित कुमार मद्धेशिया द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बधायी दी गयी एवं ईमानदारी से कार्य करने हेतु उत्साहित किया गया एवं बताया गया कि निदेशालय से प्राप्त निर्देशो के क्रम में प्रत्येक माह रोजगार मेला के आयोजन से बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के कम्पनियों में नौकरी दिलायी जाती है एवं नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर सकते है जिससे बहुत बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त होता है। आज दिनांक 12.09.2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तुलसीपुर, गाजीपुर में आयोजित रोजगार मेला में सभी चयनित अभ्यर्थियों में हर्ष एवं उल्लास का भाव देखा गया।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …