मऊ: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के रसायन एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्राध्यापक प्रो. राजेश कुमार यादव (पुत्र श्री संकठा यादव, निवासी ग्राम सचुई बेलभद्र, पोस्ट सचुई, तहसील/जिला मऊ, उत्तर प्रदेश) को विश्वप्रसिद्ध स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2025 हेतु जारी की गई विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत शोधकर्ताओ की सूची में शामिल किया गया है।यह सूची विश्व के सबसे बड़े शोध डेटाबेस ‘स्कोपस’ में प्रकाशित शोधपत्रों, उनकी गुणवत्ता और साइटेशन्स के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें दुनिया भर के लगभग 1,95,000 वैज्ञानिक शामिल किए जाते हैं।प्रो. यादव की इस उपलब्धि से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरा मऊ जिला गौरवान्वित हुआ है। यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट शोध कार्य और समर्पण का परिणाम है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और विशेष रूप से मऊ जिले का नाम रोशन किया है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….