Breaking News

गाजीपुर: गंगा घाटों पर पिंडदान तर्पण कर पितरों को दी गई विदाई

गाजीपुर। आश्विन मास की अमावस्या पर पितरों को विदाई दी गयी। आज सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध से पितृगण प्रसन्न होकर जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दिए। अंतिम दिन गंगा के तट नवापुरा, ददरीघाट, चीतनाथ, कलेक्‍टर घाट, पोस्‍ता घाट, के अलावा ग्रामीण अंचलों में गंगा घाटों पर घरों में श्राद्ध व तर्पण किया गया। इसके साथ ही पितरों का आशीर्वाद लेकर उनको विदाई दी गयी। अमावस्या के दिन अज्ञात तिथि वालों का श्राद्ध विधि-विधानपूर्वक किया गया। अमावस्या तिथि के दिन श्राद्ध करने से अपने कुल व परिवार के सभी पितरों का श्राद्ध मान लिया जाता है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आलू के दाम गिरने पर किसानो को सब्सिडी देगी योगी सरकार

गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा आलू उत्पादक किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने तथा बाजार में …