Breaking News

गाजीपुर: पाक्‍सो का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय, उ0नि0 शैलेश कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 691/2025 धारा 137(2), 64 बीएनएस व 5J(2)/5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शिवम चौरसिया उर्फ मोनू 21 वर्ष पुत्र कमलेश चौरसिया उर्फ लखेदू निवासी औरंगाबाद थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को सैनिक चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर में 28-29 अक्टूबर को संभावित है चक्रवाती बरसात और तूफान, फसलो के बचाव के लिए गाइडलाइन जारी

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने अवगत कराया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ …