Breaking News

गाजीपुर: 30 सितंबर तक होगा इन्‍सपायर अवार्ड के लिए छात्र-छात्राओ का ऑनलाइन नामांकन

गाजीपुर। शिक्षा निदेशक उ0प0 लखनऊ द्वारा वर्ष 2025-26 इन्सपायर अवार्ड मानक योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं के आनलाइन नामांकन की समयावधि तिथि 30.09.2025 तक कर दिया गया है। दिनांक 20.09.2025 तक जनपद गाजीपुर में 730 विद्यालयों द्वारा 3627 छात्र/छात्राओं द्वारा नामांकन कराया जा चुका है, जबकि जिले का कुल लक्ष्य 2894 विद्यालयों द्वारा 9330 छात्र/छात्राओं का लक्ष्य रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने शेष सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो/प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि अपने विद्यालय के 05 सर्वश्रेष्ठ छात्र/छात्राओं का चयन करते हुए अन्सपायर अवार्ड मानक योजनान्तर्गत दिनांक 27.09.2025 तक अनिवार्य रूप से वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय अन्यथा की दशा में किसी भी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति के लिए सम्बन्धित व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होगें।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …