Breaking News

गाजीपुर: स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं विधान परिषद सदस्‍य स्‍व. विंध्‍याचल राय की 42वीं पुण्‍यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं विधान परिषद सदस्‍य स्‍व. विंध्‍याचल राय की 42वीं पुण्‍यतिथि पर लोगों ने पुष्‍पांजलि अर्पित कर उन्‍हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज साधापुर महड़ौर गाजीपुर में छात्र-छात्राएं, अध्‍यापकगण व क्षेत्रीय जनता ने उनके मूर्ति पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर उन्‍हे श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के प्रबंधक रविकांत राय एआईसीसी सदस्‍य ने उनके मूर्ति पर पुष्‍प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्‍व. विंध्‍याचल राय का राजनीतिक सफर बहुत ही लंबा व कठिनाइयों से भरा था। विधान परिषद सदस्‍य के रुप में आजमगढ़, गाजीपुर की जनता एक ईमानदार, चरित्रवान, समाज के लिए प्रेरणादायक व जनता के प्रति जवाबदेह के रुप में जानती है। रविकांत राय ने कहा कि नौजवानों और छात्रों को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्‍व. कल्‍पनाथ राय ने उनके याद में 33 केवीए का विद्युत सबस्‍टेशन महडौर में स्‍थापित किया। जिससे सैकड़ों गांवों को बिजली मिलती है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रवि प्रकाश राय, अमित कुमार राय, जितेंद्र राय, राधेश्‍याम यादव, जितेंद्र नाथ पांडेय, राणा प्रताप, अमित मोहन, ईश्‍वर चंद्र आदि लोग थे।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …