Breaking News

गाजीपुर: राज्‍यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत के पहल पर आठ दिग्‍गज भाजपा कार्यकर्ताओं को डूबते जहाज का बनाया गया नाविक

शिवकुमार

गाजीपुर। राज्‍यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत के पहल पर जिले के 8 दिग्‍गज भाजपा कार्यकर्ताओं को डूबते जहाज दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्‍य बनाया गया है जिसके लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसकी सियासी जगत में चर्चा है कि बीएसएनएल विगत कई सालों से लगातार घाटे में जा रही है। प्राइवेट सेक्‍टर के जीओ, एयरटेल, वोडाफोन, आईडीया के अत्‍याधुनिक नेटवर्किंग और सभी सेवा के आगे लगातार बीएसएनएल जनता के अदालत में फेल हो रही है। इंटरनेट और मोबाइल के नेटवर्क फेल के चलते ग्राहक लगातार कम हो रहे हैं। समय-समय पर यह खबर चर्चा में आ जाती है कि बीएसएनएल अब प्राइवेट सेक्टर के हाथ में जायेगी। राज्‍यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत के पहल पर आठ भाजपा कार्यकर्ताओं मनोज बिंद (करंडा मंडल प्रभारी भाजपा ), हरेंद्र यादव(पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा), किरन सिंह(जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा), कमला गिरी( भाजपा सक्रिय सदस्य), उमेश चन्द्र दुबे(पूर्व मंडल अध्यक्ष) , रंजीत कुमार(अनु. मोर्चा जिला मंत्री), राघवेंद्र सिंह(मंडल उपाध्यक्ष) एवं विकास बलवंत( भाजपा सक्रिय सदस्य) को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्‍य बनाया गया है। इनके मनोनयन पर डा. संगीता बलवंत ने इन्‍हे बधाई दी है।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …