Breaking News

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती पर साइकिल और सिलाई मशीन का वितरण

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर साइकिल एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पंजीकृत छात्रों को साइकिलें और सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस कार्यक्रम के प्रारंभिक कड़ी में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉ प्रीति सिंह, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने भारतीय राजनीतिज्ञ, एकात्म मानववाद विचारधारा के प्रस्तावक और राजनीतिक दल भारतीय जनसंघ (बीजेएस) के नेता  पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके उनको याद किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पंजीकृत छात्रों को साइकिलें ₹2600 में सस्ते दाम पर प्रदान की गईं, जिससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी। साथ ही पंजीकृत लाभार्थियों को सिलाई मशीनें भी मात्र 2600 रुपए में दी गईं, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने एवं स्वरोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर 17 ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार अवनीश राय अमित कुमार सिंह श्रेया सिंह भोले त्रिपाठी निशा यादव समेत सभी शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय का वातावरण हर्ष और कृतज्ञता से भर गया जब छात्रों ने साइकिलें प्राप्त कीं और लाभार्थियों ने सिलाई मशीनें मिलने पर खुशी व्यक्त की। अंत में मुख्य अतिथि के रूप मे डॉक्टर प्रीति सिंह ने अपने उद्बोधन में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें प्रबंधन और स्टाफ के सामूहिक प्रयासों की सराहना की गई  तथा नई साइकिल और सिलाई मशीन प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई प्रेषित किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …