Breaking News

गाजीपुर: बालिका इंटर कालेज सादात की छात्रा आकांक्षा बनीं एक दिन के लिए थानेदार

गाज़ीपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात के कक्षा 12 की छात्रा आकांक्षा आनंद शनिवार को एक दिन का थानेदार बनी। एसओ वागीश विक्रम सिंह ने थानाध्यक्ष के रूप में आकांक्षा आनंद को कार्यभार ग्रहण कराया। तत्पश्चात उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपस्थित जखनियां के एसडीएम अतुल कुमार ने कहा कि बालिकाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने से उनका मनोबल बढ़ता है। समाज में यह संदेश जाता है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक व्यवस्था की समझ विकसित होगी, जिससे वे भविष्य में सशक्त नागरिक बन सकेंगी। एक दिन की थानेदार आकांक्षा आनंद ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित एक महत्वपूर्ण अभियान है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने बालिकाओं की शिक्षा में अत्यंत सहायक भूमिका निभाई है। अभिभावक अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा अवश्य दिलाए। इस दौरान थाने में मौजूद अन्य छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में उप निरीक्षक हरिहर मिश्रा, महिला आरक्षी नमिता सिंह, गायत्री यादव, जीजीआईसी की शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा, सोनी सरोज, कंपोजिट विद्यालय मजुई की शिक्षिका डॉ. सीमा यादव, डा. सावित्री यादव आदि मौजूद रही।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …