Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्‍वविद्यालय गोरखपुर में 14 अक्‍टूबर से अयोजित होगा रोजगार महाकुंभ 2025

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के युवाओं, अभ्यथियों एवं श्रमिकों को विदेशों में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु सेवयोजन विभाग द्वारा रोजगार महाकुम्भ -2025 का आयोजन किया जा रहा हे। यह दो-दिवसीय आयोजन -14 अक्टूबर, से 15 अक्टूबर -2025 तक मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विष्वविद्यालय गोरखपुर में सम्पन्न होगा। इस रोजगार महाकुम्भ में यूएई एवं ओमान के लिये विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी। इनमें कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, सुपरवाईजर रिगिंग, मोबाइल पंप आंपरेटर, ट्रांजिट मिक्सर ड्राईवर, फोरमैन सिविल, हैवी ट्रक ड्राईवर, हैवी बस चालक, शटरिंग कारपेन्टर तथा कंस्ट्रक्शन हेल्पर जैसे पद शामिल है। कुल 10655 पदों पर चयन की  प्रक्रिया की जायेगी। इन पदों पर मासिक वेतन सीमा रू0 24,000 से  1,20,769 रूपये तक निर्धारित की गयी है। रोजगार संगम पोर्टल-https://rojgaarsangam.up.gov.in पर आवेदन करने वाले अभ्यथियों को साक्षात्कार हेतु प्रवेश केवल क्यूआर कोड लिंक्ड एडमिट कोर्ड के माध्यम से ही दिया जायेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …