गाजीपुर। सादात क्षेत्र के भाला खुर्द निवासी विनय कुमार पाण्डेय उर्फ चुन्नू पाण्डेय के पुत्र विनीत कुमार पाण्डेय ने हैदराबाद विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने ‘हिंदी, गुजराती एवं सिंधी नवजागरण’ विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया है। विनीत कुमार पाण्डेय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा क्षेत्र के अलग अलग विद्यालयों से प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पूरी की। उन्होंने हैदराबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग से अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया। विश्वविद्यालय के चांसलर द्वारा उन्हें बीते मंगलवार को एक समारोह के दौरान यह प्रतिष्ठित डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।वर्तमान में, विनीत कुमार पाण्डेय दिल्ली के एक इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर गांव के प्रधान अवधेश यादव, रोशन तिवारी, राघवेन्द्र सिंह, अजय सहाय, चाचा अजय पाण्डेय, माता सुमन पाण्डेय और भाई नवनीत पाण्डेय सहित अन्य ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….