Breaking News

सत्यदेव डिग्री कालेज गाजीपुर में मना अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक डॉ o प्रीति सिंह के मुख्य आतिथ्य में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में मनाया गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीपदान से किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि महोदया ने कहा कि आज बालिकाएं अबला नहीं सबला है अब उनके हाथ में मात्र चूड़ियां नहीं बल्कि कलम भी है।बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे है।देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित करने वाली भारत की प्रथम महिला श्रीमती द्रोपति मुर्मू जी है। खेल शिक्षा विज्ञान की उन्नति सभी जगह महिलाएं अग्रणी है। इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर के स्टेटिक डायरेक्टर श्री अमित सिंह रघुवंशी जी ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि महा विद्यालय के स्थापना से लेकर अब तक हर विभाग में बालिकाओं ने ही टॉप किया है।हमे अपने विश्वविद्यालय के महिला कुलपति प्रो o वंदना सिंह जी पर भी गर्व है जिनके कुशल नेतृत्व में अनेकों महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। इस अवसर पर सत्यदेव डिग्री कॉलेज और लॉ कालेज के छात्राओं तथा छात्रों ने महिला समस्याओं पर लघुनाटक  और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके सभी को भाव विभोर कर दिया।कई छात्राओं ने प्रभावशाली भाषण देकर इस मिथक को तोड़ा कि संभाषण कला पर केवल पुरुषों का अधिकार है।समा में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के कोऑर्डिनेटर डॉ o राम चन्द्र दूबे जी ने छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए 30 वर्ष पूर्व अतीत की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय  मंच पर नाटक में महिला पात्र मिलना मुश्किल था ।पुरुष ही महिला पात्र का कार्य करते थे।आज स्थित परिस्थिति बिल्कुल बदल गई है।मंच पर जाकर अच्छे अच्छे अभिनय प्रस्तुत करने के लिए महिलाओं में होड़ लगी है।कार्यक्रम का संचालन कालेज की ही दो छात्राओं द्वारा किया गया।आज के कार्य क्रम में सत्यदेव डिग्री कालेज की महिला परिचारिका श्रीमती शकुंतला देवी और वयोवृद्ध परिचारक शंकर यादव,और महेश यादव जी को अंगवस्त्र द्वारा सम्मानित किया गया।कार्य क्रम में सत्यदेव डिग्री कालेज के सभी विद्वान शिक्षक और शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …