गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कालेज गाजीपुर के हाल में आज मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रभारी थाना ध्यक्ष श्रीरामानंद सिंह जी के नेतृत्व में थाने से आई महिला कांस्टेबल शालू सरोज और साधना जी ने छात्राओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालंबन के विषय में चर्चा की।उन्होंने बताया कि बेटियां देश की सम्मान है उनके शिक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।थाने से आए हेड कांस्टेबल शशि कुमार यादव और महिला आरक्षियों ने प्रत्येक छात्राओं को शसक्त नारी समृद्ध प्रदेश के पंपलेट भी दिए। कार्य क्रम के आरंभ में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर के स्टेटिक डायरेक्टर अमित सिंह रघुवंशी जी ने सभी आगंतुकों का परिचय और उनके आने के उद्देश्य से छात्राओं को परिचित कराया।इस सभा में सत्यदेव डिग्री कालेज गाजीपुर के वाइस प्रिंसिपल नवनीत वर्मा और सभी विद्वान प्राध्यापक तथा प्राध्यापिका उपस्थित रही। सभा के अंत में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर के कोऑर्डिनेटर डॉo राम चन्द्र दूबे जी ने सभी सहभागियों को धन्यवाद दिया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….