Breaking News

गाजीपुर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुत्र एवं कांग्रेस नेता हनुमान सिंह के निधन, दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर जिले के मनिहारी ब्लॉक के बरहट ग्राम सभा के रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुत्र और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री हनुमान सिंह जी का आज 13 अक्टूबर 2025 को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया है, उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा, “हनुमान सिंह एक सच्चे और ईमानदार कार्यकर्ता थे। कांग्रेस पार्टी ने एक महान योद्धा को खो दिया। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।” उपस्थित जनों ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …