Breaking News

गाजीपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के महाहर धाम चौराहे के पास बीती रात एक सड़क दुर्घटना में दुर्खुशी निवासी स्‍वामीनाथ गिरी की मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार स्‍वामीनाथ गिरी मरदह बाजार से अपना काम निपटा कर बाइक से घर लौट रहे थे तभी महाहर धाम चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रुप से घायल हो गये। राहगीरों ने तत्‍काल उन्‍हे इलाज के लिए सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गयी। मरदह थानाध्‍यक्ष तारावती यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …