Breaking News

गाजीपुर: नहर में डूबने से मजदूर की मौत

गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बीती रात पुलिया से ताड़ीघाट रजवाहा में गिरने से मोहन बिंद (55) की डूबकर मौत हो गई। वह शौच के लिए घर से रजवाहा के तरफ गए थे। पुलिया बैठे थे, इस दौरान अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़े थे। जबतक आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते, उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं मजदूरी करके परिवार का जीविकापार्जन करते थे।मिर्जापुर गांव निवासी घुरहू बिंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छोटा भाई मोहन बिंद देर शाम शौच के लिए घर से निकले थे। वह ताड़ीघाट रजवाहा पुलिया पर बैठे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पानी भरे रजवाहा में औधे मुंह गिर पड़े। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते मोहन बिंद की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचकर रजवाहा के पानी से मोहन बिंद के शव को बाहर निकालकर घर लाया गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनकी केवल तीन पुत्रियां ही हैं और उनकी शादी हो चुकी है। पुत्रियों की शादी के बाद वह पत्नी के साथ घर रहते थे और मजदूरी करके परिवार का जीविकोपार्जन चलाते थे। परिजनों के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि घुरहू बिंद की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …