Breaking News

गाजीपुर: मौनी बाबा चोचकपुर धाम में मेला खत्म होने के बाद भी कचरे का अंबार, श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ीं

गाज़ीपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पांच दिवसीय मेले के समापन के एक सप्ताह बाद भी चोचकपुर स्थित प्रसिद्ध मौनी बाबा धाम परिसर में कचरे का ढेर पड़ा हुआ है। साफ-सफाई न होने के कारण दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द मंदिर परिसर से कचरा हटाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि धार्मिक स्थलों का माहौल श्रद्धालुओं के लिए सुगम और स्वच्छ हो सके।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: अभिषेक सिंह मिंटू बने स्‍वदेशी जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख

गाजीपुर। कृपा शंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का काशी प्रांत संगठक एवं सुजीत कुमार …