Breaking News

गाजीपुर: खो-खो प्रतियोगिता में मां शारदा चिल्‍ड्रेन स्‍कूल प्रथम

गाजीपुर। श्री धनेश्वर इंटरनेशनल स्कूल में पिछले दो दिनों से चल रहे खो-खो प्रतियोगिता का, जो जिला एसोसिएशन पब्लिक स्कूल के अंतर्गत आयोजित की गई थी, आज दिनांक 17/11/2025 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। गर्ल्स खो-खो में

  1. मा शारदा चिल्ड्रेन स्कूल – प्रथम स्थान
  2. एस.एस. देव स्कूल – द्वितीय स्थान
  3. श्री धनेश्वर इंटरनेशनल स्कूल – तृतीय स्थान

इसी क्रम में बॉयज़ खो-खो में

  1. एस.एस. देव स्कूल – प्रथम स्थान
  2. शाह फ़ैज़ – द्वितीय स्थान

समापन समारोह में श्री धनेश्वर इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजर कन्हैया सिंह यादव (पप्पू जी), प्रिंसिपल सभाजीत विश्वकर्मा जी, वाइस प्रिंसिपल श्रीकांत यादव , मनोज सिंह, स्कूल के पीटीआई नीलेश शर्मा एवं अबरार अहमद और सभी लोग उपस्थित रहे। मैनेजर सर ने विजयी टीमों को शुभकामनाएँ दीं तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को आगे के खेलों के लिए प्रेरित करते हुए इस खेल आयोजन का सफलतापूर्वक समापन किया।

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …