गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच एपीआरसी – रेड और अजंता – बी के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं रोहित ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया| आज के मैच में एपीआरसी – रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए एपीआरसी – रेड की टीम ने प्रखर उपाध्याय के 80 तथा अंकित कुशवाहा के 67 रनों की बदौलत मैच के निर्धारित 40 ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाई | अजंता – बी के तरफ से विजय यादव ने सर्वाधिक 4 तथा कप्तान कालू, प्रियांशु साहिल चौरसिया व आदित्य यादव ने 1-1 विकेट लिया | 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अजंता – बी की टीम मैच के 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर मात्र 47 रनों के स्कोर पर सिमट गयी | एपीआरसी – रेड के तरफ से रोहित उपाध्याय तथा योगेश राय ने सर्वाधिक 4-4 तथा प्रखर उपाध्याय व विराज राय ने 1-1 विकेट लिया |* आज के मैच में स्मति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा तनय और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि आगामी परीक्षाओं के दृष्टिगत श्रृंखला के अगले मैच की तिथि निर्धारित कर शीघ्र ही सभी टीमों को सूचित कर दिया जायेगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….