Breaking News

यूपी की राज्‍यपाल ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय के कुलपति जेपी सैनी की थपथपाई पीठ

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर को टाइम्स हायर एजुकेशन इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग में विश्व में 501 से 600 रैंक बैंड में शामिल होने, उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में दूसरा स्थान और समस्त विश्वविद्यालयों में सातवां स्थान प्राप्त करने, तथा इस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश से शामिल होने वाला एकमात्र तकनीकी विश्वविद्यालय होने पर माननीय कुलाधिपति एवं श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो जे पी सैनी को बधाई संदेश देते हुए पत्र भेजा है। अपने पत्र में माननीय कुलाधिपति महोदया ने कहा है कि “यह अत्यंत गौरव की बात है कि विश्व की प्रतिष्ठित रैंकिंग एजेंसी टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी रैंकिंग में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को 501-600 बैंड में शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा राज्य विश्वविद्यालयों में दूसरा स्थान तथा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में सातवां स्थान प्राप्त किया गया है। प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालयों में एकमात्र मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा ही जगह बनाई गई है।” माननीय कुलाधिपति महोदया द्वारा माननीय कुलपति महोदय के नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा है कि “निश्चय ही आपके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों की मेहनत के परिणाम स्वरूप यह उपलब्धि हासिल की गई है, जिसके लिये आप एवं विश्वविद्यालय की समस्त टीम बधाई की पात्र है।”अपने पत्र में माननीय कुलाधिपति महोदया ने यह कामना व्यक्त विश्वविद्यालय अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं नवाचारों द्वारा भविष्य में भी नई उपलब्धियां प्राप्त करेगा तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देगा। पत्र प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, वर्तमान एवं पुरातन छात्रों ने माननीय कुलपति महोदय को बधाई दी और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …