Breaking News

एसआईआर के चलते परिषदीय स्‍कूलो में अब 10 दिसंबर से होगी अर्धवार्षिक परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में शिक्षकों की तैनाती के कारण प्रदेश में परिषदीय स्कूलों में होने वालीं अर्धवार्षिक परीक्षाओं को टाल दिया गया है। अब परीक्षाओं का आयोजन 10 से 15 दिसंबर के बीच होगा। बता दें कि पूर्व में परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा 28 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच होनी थी, पर अब नई तारीखों का एलान कर दिया गया है। प्रदेश में पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए एसआईआर किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों की तैनाती की गई है। ऐसे में शिक्षकों की उपलब्धता न होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लंका मैदान का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कल दशहरा के अवसर …