Breaking News

गाजीपुर: पॉवरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल व महासचिव बनें अमित राय

गाजीपुर। कान्हा हवेली में पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश का जनरल बॉडी की मीटिंग की गई जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन हुआ इस कार्यकारिणी में पूरे प्रदेश और देश के पावरलिफ्टिंग खेल से जुड़े हुए पदाधिकारी एवं ऑफिशियल सम्मिलित हुए। आब्जर्वर के रूप में पावरलिफ्टिंग इंडिया के अध्यक्ष पावरलिफ्टिंग इंडिया के अध्यक्ष सतीश कुमार जी ( एकलव्य पुरस्कार विजेता)वाराणसी रीजन ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव अमित पांडे जी एवं रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजीपुर भारतेंदु जोशी जी रहे। बतौर मुख्य अतिथि जिला बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर राय जी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह रहे। बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत गिरीश जोशी जी दिनेश मालवीय जी की फोटो पर माला चढ़ा के उनके लिए 2 मिनट का मौन रखा गया तत्पश्चात सभा मे सभी सदस्यों द्वारा एकमत से संस्था का नाम परिवर्तित करने के लिए प्रस्ताव आया इसलिए संस्था का नाम पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश किया गया। उसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया! मुख्य संरक्षक  – मनोज सिन्हा( LG), संरक्षक -अभिषेक कुमार (SDM), सैयद अदनान अख्तर(Pro V C), जी एस तिवारी, अनुज दिक्षित, संदीप निगम, धीरेंद्र सिंह, राजधर मिश्रा, अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, उपाध्यक्ष- मृदुला अग्रवाल, अरविंद शर्मा, संजय सिंह,संजीव सिंह, जमुना गुरुंग,महासचिव-अमित राय, कोषाध्यक्ष- सुजीत कुमार झा, संयुक्त सचिव-, मोहम्मद एजाज खान, शत्रुघ्न लाल, कार्यकारिणी सदस्य- भुवनेंद्र कुमार, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, कमलापति त्रिपाठी, बालकृष्ण मूर्ति, प्रदीप यादव, उक्त जानकारी संस्था के नवनिर्वाचित महासचिव अमित राय ने दी।  धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …