Breaking News

सेवाश्रम हॉस्पिटल गाज़ीपुर के निदेशक डॉक्टर डीपी सिंह कोलकाता में हुए सम्‍मानित, जिले का नाम किया देश में रोशन

गाजीपुर। दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय शाखा द्वारा विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, न्यू टाउन, कोलकाता में आयोजित संगठन के 50 वर्ष पूरे होने पर गोल्डन जुबली समारोह में पूरे देश से लगभग 4000 प्रतिनिधियों का चिकित्सकीय सम्मेलन हुआ जिसमें सैकड़ो वैज्ञानिकों ने अपना चिकित्सकीय शोध पत्र प्रस्तुत किया। पूरे देश और विदेश में चर्चित सैकड़ो होम्योपैथिक चिकित्सक जिन्हें कई बार देश और विदेश में सम्मानित किया जा चुका है, उनके द्वारा किए गए शोधों पर एवं मानवता की रक्षा के लिए कम खर्चे में बड़े से बड़े रोगों पर विजय प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। पूर्वांचल के लाल, होम्योपैथी के अंतरराष्ट्रीय सितारे एवं सेवाश्रम हॉस्पिटल गाज़ीपुर के स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर डीपी सिंह को भी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर श्यामल मुखर्जी एवं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय जगत में विशिष्टतम व्यक्ति के रूप में ख्याति प्राप्त पटना के चिकित्सक एवं पूर्व केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद के अध्यक्ष डॉ रामजी सिंह ने सम्मिलित रूप से प्रदान किया। जनपद के चिकित्सक को देश के सबसे बड़े कार्यक्रम में सम्मानित होने पर जनपद ही नहीं पूरे पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश में हर्ष की लहर व्याप्त है। ज्ञातव्य है के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ डीपी सिंह पिछले 25 वर्षों से जनपद एवं पूर्वांचल में रोगियों की सेवा कुशल चिकित्सक के रूप में करते रहे हैं एवं अनेक संगठनों से जुड़कर मानवता की सेवा के लिए अब तक उन्होंने लगभग 500 फ्री कैंप का आयोजन तथा संचालन किया है। चिकित्सा के बड़े संस्थानों से लौटे हुए निराशा रोगियों के प्रति बड़ी लगन और श्रद्धा से अंतर्राष्ट्रीय दवाओं के सहयोग से रोगियों को रोग मुक्त करना ही एक चिकित्सक का कर्तव्य होता है, जिसको वे भी बखूबी निभाते हैं। गाजीपुर से आश्रम यूनिट के अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय सिंह ने एक वक्तव्य में बताया कि जल्द ही नए वर्ष में एक समारोह आयोजित कर डॉ डी पी सिंह द्वारा जनपद की गरिमा को बढ़ाने के लिए उन्हें जनपद एवं पूर्वांचल के चिकित्सक टीम द्वारा सम्मानित किया जाएगा , देश स्तर पर इस तरह का सम्मान मिलना हम सभी चिकित्सकों के लिए गर्व की बात है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …