गाजीपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग कौंसिल (यू.पी. टी20) सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) ने देश भर से नए महिला गेंदबाजों की तलाश के लिए WPL Speed Queen अभियान चलाया है | इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए बी.सी.सी.आई. ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरम्भ किया है | उन्होंने बताया कि अभियान में शामिल होने के लिए महिला गेंदबाज़ को अपने बालिंग कौशल का विडियो बनाना होगा | विडियो MP4 / MOV / M4V, MKV / WEBM या AVI फॉर्मेट में होना चाहिए तथा फाइल का साइज़ अधिकतम 10 MB तक का होना चाहिए | विडियो में गेंदबाज़, स्टंप तथा गेंद स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए | अधिक जानकारी के लिए ख़िलाड़ी https://wplspeedqueen.com वेबसाइट पर दिए गए विडियो का अवलोकन कर सकते हैं | उसके उपरांत https://wplspeedqueen.com वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना होगा | पंजीकरण प्रक्रिया में अपना सम्पूर्ण विवरण दर्ज़ करते हुए विडियो अपलोड करना होगा | पंजीकरण के उपरांत पंजीकृत खिलाड़ियों द्वारा अपलोड किये गए विडियो के आधार पर खिलाडियों का चयन किया जाएगा जिन्हें बाद में WPL ट्रायल हेतु दिल्ली, लखनऊ, बंगलुरु, अहमदाबाद अथवा मुंबई केंद्र पर आमंत्रित किया जायेगा| गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने मण्डल के सभी महिला गेंदबाज़ खिलाड़ियों से अपील किया कि यथाशीघ्र https://wplspeedqueen.com पर अपना पंजीकरण कराकर इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठायें|
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….