Breaking News

जौनपुर: शराब पीकर दो युवको ने की मारपीट, एक की मौत

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में माधवपट्टी के कांतापुर में शराब के नशे में दो लोगों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक ने दूसरे साथी की हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जफराबाद थाना क्षेत्र के माधवपट्टी के कांतापुर में गुरुप्रसाद यादव और ओमकार सिंह शराब पीकर लड़ाई कर रहे हैं। मौके पर पहुंची जफराबाद की पुलिस टीम ने घायल गुरुप्रसाद यादव को 108 माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ओमकार सिंह को हिरासत में लिया गया है। शव को मॉर्चुरी में रखवाया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …